फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer who went for irrigation died due to electric shock

सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत

Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Farmer who went for irrigation died due to electric shock
मऊ/सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र और दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी किसान की मंगलवार की रात करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय किसान गेहूं की फसल की सिंचाई करने के लिए गया था। किसान की लाश मिलने पर उसके परिवार का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

मृत किसान उमेश यादव (45) मधुबन थाने के चकेसर गांव का निवासी था। उसका खेत थोड़ी दूरी पर मौजूद चकेसर गांव में है। मंगलवार की रात उमेश यादव खेतों की रखवाली करने और सिंचाई करने के लिए चकेसर गांव गया था। रात को बिजली आने पर वह गेंहू के साथ मटर की फसल की सिंचाई करने के लिए ट्युबवेल को स्टार्ट करने गया। इस दौरान कही से पानी में करेंट उतरने के कारण उमेश यादव को करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चकेसर गांव निवासी ग्रामीणों ने बुधवार की भोर में मृत किसान के शव को देखा और इसकी मृत किसान के परिवारीजन के साथ चौकी प्रभारी रसूलपुर उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के मुखिया की अचानक मौत होने से उसकी पत्नी कलावती यादव के साथ पुत्री पिंकी यादव, पुत्र आशीष और सतीश यादव का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed