फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer's son becomes army officer, family members go crazy

किसान का बेटा बना सेना का अधिकारी, परिवारीजन गदगद

Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son becomes army officer, family members go crazy
मऊ। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड में निकले 341 सैन्य अफसरो में शामिल अमन सिंह मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक के लीलारी भरौली गांव के निवासी हैं। अमन के पिता किसान तो मां गृहणी हैं। दो भाइयों में बड़े अमन का चयन सैनिक स्कूल के लिए हो गया था। इस तरह से वो कक्षा सात से आगे की पढ़ाई छत्तीसगढ़ स्थित अंबिकापुर सैनिक स्कूल से की। इसके उपरांत वर्ष 2017 में उनका चयन एनडीए के लिए हुआ।
विज्ञापन

मूलरुप से कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लीलारी भरौली गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के दो पुत्रों में अमन सिंह बड़े हैं। उनसे छोटा भाई अंशल सिंह अभी इंटर का छात्र है। बातचीत के दौरान अमन के मामा अजय शाही जो असिस्टेंट रजिस्टार के पद पर आसीन है, उन्होंने बताया कि बचपन से ही अमन की रुझान सेना में अफसर बनने की थी। इसी ललक को लेकर उसने सैनिक स्कूल में एडमीशन पाने के लिए जी तोड़ मेहनत किया। अमन की मेहनत रंग लाई, उनका सलेक्शन सैनिक स्कूल अंबिकापुर में हुआ। वहां पढ़ाई करने के दौरान वर्ष 2017 में उनका चयन एनडीए में हुआ था। सलेक्शन होने के बाद से उनकी ट्रेनिंग देहरादून में चल रही थी, जो अब पूरी हुई। अमन की सफलता पर उनके पिता अरविंद कुमार सिंह और मांग सुनयना सिंह ही नहीं मामा अजय शाही सहित पूरा गांव गदगद है। बोले अमन ने अपनी मुराद पुरी कर परिवार का ही नहीं पूरे जिले का सिर गौरवान्वित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed