फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer's pain is increasing due to shortage of fertilizers at the time of sowing: Intekhab Alam

बुवाई के समय खाद की किल्लत से किसानों का बढ़ रहा है दर्द: इंतेखाब आलम

Wed, 03 Nov 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer's pain is increasing due to shortage of fertilizers at the time of sowing: Intekhab Alam
मऊ। आज बुवाई के समय किसानों को खाद के लिए लंबी लाइनें लगा रहा है। उसके बाद भी उसे खाद नही मिल रहा है। ऐसे में खाद की किल्लत किसानों की दर्द को बयां कर रहा है। कुछ किसान तो खाद न मिलने पर आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे है। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना देने के दौरान कहीं। इस संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज भाजपा सरकार किसानों के लिए नासूर बन चुकी है। उनकी गलत नीतियों के कारण समाज के हर तपके का व्यक्ति परेशान हो चुका है। जनता इनसे निजात चाहती है। कहा कि भाजपा किसानों को कुचलने की नई रणनीति बनाई है जिसका सामना कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता गंभीरता से करेगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने कहा की किसानों की आत्महत्या के जिम्मेदार भाजपा पार्टी की सरकार पर है जो किसानों को हर स्तर पर यातनाएं देकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रही है। कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस दौरान राजमंगल यादव, मूलचंद चौहान, पूर्व विधायक नसीम अहमद, अकरम प्रेमियर, त्रिभुवन भारती, रमन पांडेय, अवनीश कुमार सिंह, संजय सिंह, बनवारी राम, शशिकांत राय, तौसीफ इलाही, रामकरण यादव, रामचंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed