फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer gave fodder and water to cattle in the morning, then found hanging

Mau News: किसान ने सुबह मवेशियों को दिया चारा-पानी, फिर फंदे से लटका मिला

Sun, 03 Dec 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer gave fodder and water to cattle in the morning, then found hanging
बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना के अमरहट गांव में रविवार की सुबह किसान का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में लगे पेड़ पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों के मुताबिक, तनाव में आकर उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना के अमरहट गांव निवासी रामाश्रय यादव (55) रविवार की सुबह मवेशियों को चारा पानी दिया। दरवाजे की सफाई की। इसके बाद, वह घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत पर गया। करीब दो घंटे बाद उसका शव खेत में लगे नीम के पेड़ से लटकता मिला। वहां से गुजर रहे गांव के कुछ लोगों ने पेड़ से लटकता शव देख उसकी पहचान कर परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद घटनास्थल पर मृतक के परिजन और पुलिस व फोरेंसिक टीम भी पहुंची। शव को पेड़ से उतार कर मौके से कुछ साक्ष्य लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के बड़े लड़के राकेश ने बताया कि उसके पिता पिछले तीन से चार दिनों से काफी परेशान और तनाव में थे लेकिन उन्होंने परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं दी। किसान की पत्नी की पांच वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। उसके तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरहट गांंव में पेड़ से लटकता शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। - संजय कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष, सरायलखंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed