फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer and family members beaten for refusing to uproot peanuts

Mau News: मूंगफली उखाड़ने से मना करने पर किसान और परिजनों को पीटा

Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer and family members beaten for refusing to uproot peanuts
कोपागंज। इटौरा डोरिपुर में शनिवार की रात खेत से मूंगफली उखाड़ रहे युवकों को मना करना किसान को भारी पड़ गया। मनबढ़ों ने किसान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी और पुत्र-पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इटौरा डोरिपुर निवासी धुरई ने गांव के ही किसी के खेत में मूंगफली की खेती की है। बीते शनिवार की रात लगभग आठ बजे गांव के ही गुलशन, भीम और अर्जुन को चोरी से मूंगफली उखाड़ते हुए धुरई ने देख लिया। मना करने पर तीनों गाली गलौज कर मारने पीटने लगे तो वह भागता हुआ घर पहुंचा।तीनों युवकों के साथ चुन्ना, उदयभान, गणेश, प्रदुम, मुन्ना उसके घर पहुंचे और धुरई लाठी डंडों से मारने पीटने लगे।बचाने आए पुत्र रामसेवक, पत्नी कौशिल्या और पुत्री सोनम को भी मारा पीटा।सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया और चली गयी।इसके बाद दोबारा सभी एकत्रित हुए और चारों घायलों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिए। एंबुलेंस से सभी थाने पहुंचे जहां पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed