{"_id":"65089fc254e367456e010844","slug":"false-story-of-robbery-attempt-to-grab-rs-3-lakh-truck-driver-arrested-mau-news-c-295-1-mau1001-2597-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लूट की झूठी कहानी गढ़ तीन लाख हड़पने की कोशिश, ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लूट की झूठी कहानी गढ़ तीन लाख हड़पने की कोशिश, ट्रक चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने लूट की एक घटना का 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि मालिक के तीन लाख से ज्यादा की नकदी हड़पने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी एवं गल्ला व्यापारी ने रविवार को डीसीएम से खाद्य तेल की खेप घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय स्थित एक किराना की दुकानदार पर भेजी थी। चालक प्रेमसागर निवासी मसीर पुर, बिलरियागंज, आजमगढ़ डीसीएम लेकर व्यापारी के यहां रविवार की देर शाम पहुंचा। तेल की खेप पहंुचाने के बाद दुकानदार ने सामान का तीन लाख दस हजार रुपया ट्रक चालक को दिया।
जिसे लेकर वह रविवार की शाम को ही घोसी कस्बा के पहचान के एक व्यापारी के यहां पहुंचा। यहां उसने बताया कि नकदी लेकर वापस लौटते समय नदवासराय से जब गोरखपुर फोरलेन से बड़हलगंज के लिए चला तो एक किलोमीटर आगे जाने पर सड़क किनारे एक मजार के पास पहुंचा था। इसबीच नकाबपोश दो युवकों ने डीसीएम के आगे आकर वाहन रोक लिया।
पिडवल मोड़ पर एक्सीडेंट की बात कर मारते हुए मुझे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर पिढवल मोड़ लेकर पहुंचे। यहां मेरा मोबाइल और जेब में रखे कुछ रुपये निकाल लिए। और वापस चले गए। बताया कि जब वह लौटकर ट्रक के पास पहुंचा तो देखा कि केबिन में रखे तीन लाख दस हजार की नकदी गायब है। ऐसी जानकारी उसने बड़हलगंज के व्यापारी को भी बताई।
विज्ञापन
उधर घटना के संबंध में पीड़ित व्यापारी ने घोसी पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई संतोष यादव ने जब चालक से घटना की जानकारी लेने के साथ घटनास्थल की जांच की तो ब्रेक लेने पर टायर के निशान नहीं मिले। मामला संदिग्ध होन पर जब ड्राइवर को कोतवाली लाकर सीओ एवं कोतवाल ने पूछताछ की गई तवे वह पुलिस को बरगलाता रहा। कड़ाई से पूछताछ की गई तो चालक ने बताया कि उसने रुपये हड़पने के लिए लूट की कहानी गढ़ी थी।
इस संबंध में सीओ शीतलता प्रसाद पांडेय ने बताया कि लूट की सूचना पर जांच की गई। मामला झूठा निकला। चालक ने लूट की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।