फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fake journalist stirred up the supply inspector, filed a report:

फर्जी पत्रकार बन पूर्ति निरीक्षक को हड़काया, रिपोर्ट दर्ज:

Fri, 07 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fake journalist stirred up the supply inspector, filed a report:
मऊ। कोटे की दुकान की जांच के दौरान पूर्ति निरीक्षक को धमकी देने पर उन्होंने एक ग्रामीण के खिलाफ रानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है। दर्ज मुकदमे के अनुसार, मुहमदाबाद गोहना के पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि रानीपुर थाना क्षेत्र के पिरुवा गांव में कोटे की दुकान में जांच की शिकायत मिली थी। एसडीएम के निर्देश पर कोटेदार की जांच के लिए नायब तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक विजय सिंह, प्रभारी राजस्व निरीक्षक सीता यादव क्षेत्रीय लेखपाल शंकर चौहान की टीम गठित की गई थी। टीम तीन अक्तूबर को जांच करने गांव में पहुंची थी। इस दौरान ग्रामवासियों ने फर्जी हस्ताक्षर के आधार पर शिकायत करने की बात कही थी। इसके बाद टीम वापस लौट रही थी। अरोप लगाया कि उसके मोबाइल पर दो बार गांव निवासी राजेश सिंह ने जांच आख्या मंशानुसार लगाने का दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दूसरे मोबाइल नंबर से खुद को एक बड़े समाचार पत्र का फर्जी पत्रकार बताते हुए रिपोर्ट बदलने के लिए दबाव डाला। एसओ रानीपुर राजेश कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed