फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fake goods were being sold in the name of the company, two shopkeepers in custody

कंपनी के नाम पर बेंचे जा रहे थे नकली सामान, दो दुकानदार हिरासत में

Tue, 29 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fake goods were being sold in the name of the company, two shopkeepers in custody
चिरैयाकोट (मऊ)। चिरैयाकोट बाजार में मंगलवार को एक प्रसिद्व पंखा कंपनी नई दिल्ली के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ बाजार के कमालुद्दीनपुर पुराना पेट्रोलपंप स्थित ओम इलेक्ट्रिक और खरीहानी मार्ग स्थित आरएन इलेक्ट्रिक की दुकानों पर छापा मारा। जांच अधिकारियों ने ओम इलेक्ट्रिक की दुकान से प्रसिद्व पंखा कंपनी के दो नकली सीलिंग पंखे और आरएन इलेक्ट्रिक की दुकान से उसी कंपनी का नकली मोनोग्राम लगे पांच सीलिंग पंखों सहित लगभग 15 हजार रुपए के नकली सामान पकड़ा।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने दोनों दुकानदारों के विरुद्ध तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। कंपनी के नाम पर नकली सामान बेंचने के आरोप में कंपनी के टीम मैनेजर रवि सिंह और सहायक मैनेजर अजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए सामानों को स्थानीय थाना में जब्त करा दिया। पुलिस ने ओम इलेक्ट्रिक के शशिकांत त्रिवेदी और आर एन इलेक्ट्रिक के मालिक सत्यम गुप्ता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed