फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Facility will be available

Mau News: 250 करोड़ के मेडिकल काॅलेज में मिलेगी 600 बेड की सुविधा

Wed, 06 Mar 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Facility will be available
इंदारा। कोपागंज ब्लाॅक क्षेत्र के कसारा में 250 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन विधि विधान से किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और राजीव सामाजिक शिक्षण सेवा संस्थान के प्रबंधक डॉ. मनीष राय रहे।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज बनने से जिले वासियों को अब बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं के लिए वाराणसी के बीएचयू सहित दूसरे जिले केे मेडिकल कॉलेज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेडिकल कॉलेज में 600 बेड की सुविधा रहेगी। जिले की आबादी 25 लाख है। नगर में 100-100 बेड का जिला अस्पताल तथा जिला महिला चिकित्सालय की सुविधा है। जिले में मेडिकल कॉलेज की सुविधा न होने से जनपद वासियों को इलाज के लिए वाराणसी तथा आसपास के जिलों की तरफ रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

शासन की महात्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट एक जिला एक मेडिकल कालेज के तहत कोपागंज ब्लाॅक क्षेत्र के कसारा में 250 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति शासन से मिली। बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेडिकल कालेज का भूमिपूजन किया गया। अब मेडिकल कालेज खुलने से लोगों को जनपद में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर राजीव सामाजिक शिक्षण सेवा संस्थान के प्रबंधक डॉ. मनीष राय ने कहा कि शासन की महात्वाकांक्षी ड्रीम प्रोजेक्ट एक जिला एक मेडिकल काॅलेज में 600 बेड के हास्पिटल की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सर्वेश राय, संगीता द्विवेदी, प्रवीण गुप्ता, अशोक सिंह, डॉ. अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed