फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Extracted vase travel

निकाली कलश यात्रा

Wed, 17 Apr 2019 11:07 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 17 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Extracted vase travel
इदारतगंज मुहल्ले में शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और युवतियां। - फोटो : mau
मुहम्मदाबादगोहना कस्बे के मुहल्ला ईदारतगंज स्थित शिव मंदिर में देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापना के क्रम में बुधवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा जुलूस निकाला। जुुलूस मेें शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं तथा महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं।
विज्ञापन


कलश यात्रा जुलूस  शहीद चौराहा, कैलेंडर तिराहा, विजय स्तंभ चौक होते हुए  मंदिर पहुंचा। कलश यात्रा में शामिल लोग देवी देवताओं की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच  शिवलिंग, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, दुर्गा, द्वारपाल की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई।  गुरुवार को भंडारे  का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पारस सोनकर, प्रदीप जायसवाल, मनु गुप्ता, लालजी चौरसिया, दीपक डायमंड आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed