फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Extended deadline for online registration of CBSE 9th, 11th

सीबीएसई नौवीं, 11वीं के आनलाइन पंजीकरण की बढ़ी समय सीमा

Mon, 03 Jan 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Extended deadline for online registration of CBSE 9th, 11th
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नौवीं और 11वीं के वर्ष 2022-2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। अब छह जनवरी तक बिना विलंब शुल्क पंजीकरण कराया जा सकता है। सीबीएसई के जिला समन्वयक ने इस आशय का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले मेें सीबीएसई से संबद्ध 30 विद्यालय हैं। जिले में करीब चार हजार बच्चे अध्ययन करते हैं। आनलाइन पंजीकरण की समय सीमा समाप्त हो जाने से काफी छात्र पंजीकरण नहीं करा पाए थे। बोर्ड की तरफ से पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दिया गया। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को ही वर्ष 2022-23 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। पंजीकरण शुल्क 300 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है। छह जनवरी के बाद से 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 14 जनवरी तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ब्योरा उपलब्ध कराने के दौरान स्कूल एहतियात बरतें। बाद में सुधार के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की शुरूआत 15 दिसंबर से शुरू हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 30 दिसंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता था। अब बोर्ड ने इसे छह जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस बाबत जिला समन्वयक सीबीएसई पीएल जैसी का कहना था कि (सीबीएसई) ने नौवीं और 11वीं के वर्ष 2022-2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की समय सीमा छह जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed