{"_id":"59b42a434f1c1be17f8b5684","slug":"exposed-the-condition-of-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना
mau news
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के दूर करने के लिए सीएमएस को पत्रक सौंपता कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जनपद के जिला चिकित्सालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी स्वास्थ्य सेवा के अन्तर्गत अस्पताल परिसर में मरीजों की समस्याओं को सुना। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना तथा साथ ही मरीजों के परिवारों, अस्पताल के कर्मचारियों और डाक्टरों के साथ बात की। इस संबंध में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में ज्यादातर दवाएं बाहर से लिखी जाती हैं।
अस्पताल परिसर में जगह- जगह गंदगी थी। अस्पताल में बच्चों और महिलाओं के वार्ड में स्वच्छ बिस्तर नहीं मिले। साथ ही विभागों के डाक्टर अस्पताल में मौजूद नही थे। रात के समय डाक्टर एवं फार्मासिस्ट मरीजों को देखने नहीं जाते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को 06 बिन्दुओं का ज्ञापन इस आशय के साथ सौंपा गया कि एक महीने के अन्दर अगर उपरोक्त शिकायतों का निस्तारण नही हो जाता है तो कांग्रेस जन जिला अस्पताल में धरने पर बैठने को विवश होंगें। जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल में जो समस्या है वही समस्या कमोवेश जनपद के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर है। डाक्टरों की लापरवाही की वजह से सैकड़ों मौत हो जाती है।
विभाग तत्काल सुधार करे जिससे कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
अल्पसंख्यक नेता मुश्ताक अली ने कहा कि गरीब परिवारों के मरीज ज्यादातर अपना इलाज कराने जिला अस्पताल में ही आते हैं। इसका ध्यान सरकार को देना चाहिए। अगर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधर जाए तो प्राइवेट अस्पतालों में न जाना पड़े। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी, रमाशंकर चैहान, संजय सिंह, धनन्जय सिंह, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, जनमेजय सिंह, जयन्त सिंह, ओमनरायन शर्मा, रामनिवास राय, नेसार अहमद, बालजीत चैहान, पप्पू अंसारी, अजीत पाण्डेय, विनय गौतम, सुशीला श्रीवास्तव, अरूण सिंह सहित सैकडों कांग्रेस जन उपस्थित थे।