फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Exercise to computerize OPD in balance

अधर में ओपीडी को कंप्यूटरीकृत करने की कवायद

Mon, 16 May 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Exercise to computerize OPD in balance
जिला अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास उमड़ी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी सहित दूसरी सुविधाओं को भी कंप्यूटरीकृत किया जाना था। लेकिन योजना के दो साल बाद भी यह क्रियान्वित नहीं हो सकी है। ऐसे में इसकी कवायाद अधर में है। उधर, जिला अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। सरकारी अस्पताल में सुविधाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से अस्पताल की सुविधाओं को आनलाइन किया जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी को भी कंप्यूटरीकृत करने के साथ यहां अलग-अलग काउंटर बनाने की योजना है। जिसमें मरीजों को कंप्यूटरीकृत पर्ची मिलती और उन्हें मैनुअल पर्ची से छुटकारा मिलता। इससे सबसे ज्यादा लाभ दूसरे जिलें तथा दूर दराज से आने वाले मरीजों को सहूलियत मिल मिलेगी। लेकिन दो वर्ष पूर्व इस योजना का प्रारूप बनने के बाद भी अब तक जिला अस्पताल को ई-हास्पिटल बनाने का प्रयास शुरू नहीं हो सका है। अस्पताल सूत्रों की माने तो ई-हास्पिटल के तहत पहले चरण में अस्पताल की ओपीडी को कम्प्यूटरीकृत और आनलाइन करने की योजना है। जिला अस्पताल में ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का आफलाइन पंजीकरण चल रहा है। दूर दराज के मरीजों को पंजीकरण कराने के बाद परामर्श और फिर पैथालाजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की जांच कराने मेें कई दिन लग जाते हैं। अब आनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं आनलाइन उपलब्ध होंगी और भागदौड़ नहीं करना होगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। वहां से इस पर स्वीकृति मिलते ही ई-हास्पिटल योजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed