फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   executive engineer reprimanded

अधिशासी अभियंता को लगी फटकार

Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
executive engineer reprimanded
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर बिजली विभाग की बैठक को संबोधित करते डीएम अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान खंड प्रथम में सभी पैरामीटर्स पर खराब प्रदर्शन पाए जाने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता डिवीजन प्रथम को फटकार लगाई। चेताया कि कार्य में सुधार लाएं। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता से इस माह अब तक की गई छापेमारी की कार्यवाही, राजस्व वसूली, डोर टू डोर कांबिंग कार्यों, उपभोक्ताओं को कॉलिंग, नेवर पेड उपभोक्ताओं की संख्या, बिलिंग की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली। समीक्षा के दौरान खंड वार की गई कार्रवाइयों उसके परिणामो में भारी असमानता पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सभी अधिशासी अभियंता तथा एसडीओ को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं खंड प्रथम में सभी पैरामीटर्स पर खराब प्रदर्शन पाए जाने पर अधिशासी अभियंता डिवीजन प्रथम को चेतावनी देते हुए इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने अधीक्षण अभियंता को जेई स्तर पर की जाने वाली सारी कार्रवाई का डाटा अपडेट रखने के निर्देश दिए, साथ ही अब तक की डाटा रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी एसडीएओ और जेई को छापेमारी एवं डोर टू डोर कांबिंग कार्यों को बढ़ाकर, दिए गए लक्ष्य के अनुसार राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता, समस्त अधिशासी अभियंता समस्त एसडीओ एवं समस्त अवर अभियंता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed