फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Examiners will be able to check 50 high school and 45 intermediate copies in a day.

Mau News: एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपियां जांच सकेंगे परीक्षक

Tue, 10 Mar 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Examiners will be able to check 50 high school and 45 intermediate copies in a day.
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के नियमों में बदलाव करते हुए कॉपियों की संख्या निर्धारित कर दी है। अब एक परीक्षक को एक दिन में हाईस्कूल की अधिकतम 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपियां ही जांचने के लिए दी जाएंगी। वहीं एक परीक्षक को कुल मिलाकर अधिकतम 700 कॉपियां ही मूल्यांकन के लिए मिलेंगी।
विज्ञापन

जिले के 127 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। 12 मार्च को अंतिम पेपर होगा। इसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी। मूल्यांकन की निगरानी माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय से भी की जाएगी। जिले में चार मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय लोगों की मानें तो पिछले वर्षों में कई बार शिकायतें मिली थीं कि शिक्षकों को एक साथ बहुत अधिक संख्या में कॉपियां जांचने के लिए दे दी जाती थीं। इससे समय की कमी और कार्य के दबाव के कारण जल्दबाजी में मूल्यांकन होने से अंकन में त्रुटियों की आशंका बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए इस बार बोर्ड ने कॉपियों की संख्या निर्धारित करने का निर्णय लिया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों को तय मानक के अनुसार ही उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया की निगरानी भी की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो सके। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि बोर्ड से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed