फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Examiner will check at least 40 copies

कम से कम 40 कॉपियां जांचेंगे परीक्षक

Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Examiner will check at least 40 copies
मऊ। यूपी बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की समय सीमा तय कर दी है। अब कोई भी परीक्षक 40 से कम और 50 से अधिक कॉपियां नहीं जांचेगा। अब तक एक लाख 62 हजार 492 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। उधर, बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईके सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। मूल्यांकन के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज और तालीमुद्दीन इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बोर्ड ने गाइडलाइन जारी की है। नए नियम के तहत अब कोई भी परीक्षक 40 से कम और 50 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं जांचेगा। नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज में हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। दो लाख सात हजार 700 का मूल्यांकन होना है। अब तक एक लाख आठ हजार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य हो चुका है। इसी तरह तालीमुद्दीन इंटर कालेज में इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। यहां अब तक एक लाख 62 हजार 492 का मूल्यांकन होना है। अब तक 54, 492 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जबकि एक लाख 62 हजार 492 का मूल्यांकन होना है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शुरू हुआ है जो पांच मई तक चलेगा। इसके लिए विभिन्न विषयों के 1510 परीक्षक नियुक्त हैं। बृहस्पतिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक वाईके सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड के गाइडलाइन के अनुरुप परीक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। क्रास चेकिंग में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed