{"_id":"67b3098fb40ce26f170137cf","slug":"exam-pressure-led-to-suicide-in-mau-student-took-a-horrific-step-dead-body-found-near-house-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2025: परीक्षा के सात दिन पहले छात्र ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2025: परीक्षा के सात दिन पहले छात्र ने मौत को लगाया गले, फंदे से लटककर दी जान
Mon, 17 Feb 2025 03:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 03:34 PM IST
सार
छात्र की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। पिता से तहरीर लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक बोर्ड परीक्षा के दबाव में था।
विज्ञापन
मऊ में युवक ने लगाया फंदा, मचा कोहराम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह नहर के पास पेड़ से 10वीं के छात्र की फंदे से लाश लटकी मिली। परिजनों के अनुसार, वह 24 फरवरी से होने वाले यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर चिंतित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
17 वर्षीय किशोर गांव के एक निजी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। पिता ने तहरीर में कहा है कि बेटा रोज की तरह रविवार को तीनों भाई-मां के साथ भोजन के बाद कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन बुलाने गए तो कमरे में न पाकर खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि 200 मीटर दूर नहर के पास नीम के पेड़ पर बेटे का शव गमछे के फंदे से लटक रहा है। चिरैयाकोट थानाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, पिता ने यूपी बोर्ड परीक्षा के तनाव में बेटे के इस कदम को उठाने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन