जिले के माध्यमिक विद्यालयों की नौवीं से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्तूबर के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच होगी। परीक्षा में सितंंबर माह तक पढ़ाए गए 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही नवंबर के पहले सप्ताह तक बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश जारी किया है।
जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 422 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। विभाग की तरफ से विद्यालयों में पूरा कराए गए पाठ्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है।विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण पाठों को तैयार कराने पर जोर दिया जा रहा है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का आकलन किया जाएगा। परीक्षा परिणाम के आधार पर जिन विषयों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन कमजोर रहेगा, उनमें आगे अतिरिक्त अभ्यास और सुधारात्मक शिक्षण पर जोर दिया जाएगा। परीक्षा में सितंंबर माह तक पढ़ाए गए 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि सितंबर माह तक पढ़ाए गए 60 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार होगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को पत्र जारी किया गया है। नवंबर के पहले सप्ताह तक बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।