फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Every household associated with self-motivation, every district resident from the tricolor program: District Magistrate

स्वप्रेरणा से जुड़े हर घर तिरंगा कार्यक्रम से प्रत्येक जिलेवासी:जिलाधिकारी

Tue, 19 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Every household associated with self-motivation, every district resident from the tricolor program: District Magistrate
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 11 से 17 अगस्त तक पूरे देश में स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरे देश में यह कार्यक्रम एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। बताया कि जिले में कुल 2 लाख 50 हजार झंडे फहराने का लक्ष्य है। बैठक में जिलाधिकारी ने आपसी सहयोग से लोगों में जागरूकता उत्पन्न कर, हासिल करने के निर्देश दिए।उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगो से इसे कार्य के रूप में ना लेकर स्वप्रेरणा से इस अभियान से जुड़ने के बात कही। साथ ही जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज के फहराने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सभी मानकों का पालन अवश्य करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान ना होने पाए इस बात को लेकर सतर्कता बरतने को भी कहा। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को तहसील, ब्लाक, एवं ग्राम स्तर पर बैठके कर इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं इसे सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करने का बेहतर माध्यम है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के साथ ही विभाग वार झंडों के फहराने के लक्ष्य को भी बताया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा के अलावा अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य, सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के सदस्य, एनसीसी, एनएसएस, रेड क्रॉस सोसाइटी, समस्त बीडीओ एवं समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed