फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Every house will be drenched with tricolor, flags will be distributed in every ward

हर घर तिरंगा से सराबोर होगा, प्रत्येक वार्डो में वितरित किये जायेंगे झंडे

Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Every house will be drenched with tricolor, flags will be distributed in every ward
नगर पालिका परिषद कार्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सभासदों के साथ बैठक करते नगर पालिका - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को नपाध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम का आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष तैय्यब पालकी ने बताया कि 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम जाएगा। इसी क्रम में आज वार्ड सभासदों संग बैठक आयोजित कर जनता को इस कार्यक्रम के बारे में जागरुक करने व वार्डों में झंडा वितरण करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। बताया ककि प्रत्येक वार्डों में वार्ड सभासदों के माध्यम से तिरंगा झंडा का वितरण किया जायेगा। प्रत्येक नगरवासी अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर गाइडलाइन के अनुसार झंडा फहरायेंगे। जिसका उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वत्रंता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। बैठक में सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, लिपिक धमेंद्र कुमार पांडेय, कमलेश पांडेय आदि के उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed