फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after two months of the lease of the house, the katanapis did not get possession.

आवास पट्टा होने के दो माह बाद भी कटानपीड़ितों को नहीं मिला कब्जा

Tue, 15 Dec 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Even after two months of the lease of the house, the katanapis did not get possession.
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव के विंदटोलिया पुरवा के कटानपीड़ितों का घर घाघरा में विलीन हो जाने पर प्रशासन की तरफ से प्राथमिक विद्यालय में शरण तो दे दी गई लेकिन महीनों पूर्व आवास के लिए पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं कराया जा सका है। परेशान लोग अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं। नाराज कटान पीड़ितों ने प्राथमिक विद्यालय परिसर मेें प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विंदटोलिया पुरवे के 30 कटान पीड़ितों का आशियाना नदी में विलीन हो गया। प्रशासन ने प्राथमिक विद्यालय विंदटोलिया में शरण दिलाई। दो माह से लोग विद्यालय में जीवन यापन कर रहे है। कटान पीड़ितों की मानें तो प्रशासन की तरफ से पीड़ितों को दो माह पूर्व आवास के लिए जमीन पट्टा की गई थी। उस पर आजतक कब्जा नहीं मिल पाया। इसके चलते सार्वजनिक स्थल पर परिवार के साथ जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
विज्ञापन

समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामबल्ली सहानी, बहादुर सहानी, राम आधार, रामाशीश, भिखारी, बेचू, मलख, दारा राम, प्रवेश राम, ईश्वर ,अच्छे लाल, बृजलाल आदि शामिल रहे। इस बाबत उपजिलाधिकारी मधुबन लालबाबू दूबे का कहना है कि पट्टे की जमीन के बगल में कुछ महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है उनको समझाकर जल्द ही कब्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed