फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after six years, women's hospital workers are deprived of government accommodation

Mau News: छह साल बाद भी सरकारी आवास से वंचित है महिला अस्पताल के कर्मी

Wed, 20 Mar 2024 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Even after six years, women's hospital workers are deprived of government accommodation
मऊ। महिलाओं के उपचार को लेकर जनपद में वर्ष 2018 में जिला महिला अस्पताल का निर्माण कराया गया। अस्पताल में नवजात से लेकर गर्भवती और प्रसूता के उपचार के लिए अनेक प्रकार की हाईटेक सुविधा भी दी जाती है। अस्पताल में चिकित्सक से लेकर सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी काम करते हैं। लेकिन अस्पताल के चालू होने के छह साल बाद भी यहां काम करने वाले चिकित्सक और कर्मचारी के लिए कोई भी आवास नहीं बन सका है।
विज्ञापन

लगभग पौने एकड़ में 20 करोड़ की लागत से 100 बेड के जिला महिला अस्पताल भवन के निर्माण किया गया है। लेकिन अभी तक यहां काम करने वाले अस्पताल परिसर के बाहर किराए का मकान लेकर रहते हैं। अस्पताल से आवास की दूरी हाेने पर कर्मचारियों को परेशानी होती है। अस्पताल में आवास नहीं होने से मरीजाें को भी इसका खामियाजा भोगना पड़ता है। खासतौर पर रात में जब भी कोई गंभीर केस आता है, तो चिकित्सक को कॉल करने पर बुलाना पड़ता है। निवास स्थान दूर होने पर तीमारदार अपने मरीज को मजबूरी में निजी अस्पतालाें में ले जाने के लिए विवश हो जाते हैं। अस्पताल के ठीक बगल में कई भवन जर्जर बने हुए हैै, जो पूरी तरह निष्प्रयोज्य है। अभी तक इन जर्जर भवनोंं को गिराने की भी कोई कवायद नहीं की गई है। यदि इन भवनोंं को गिरा दिया जाए तो आसानी से यहां आवास बनाया जा सकता है। जिससे अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और कर्मियों को अस्पताल के परिसर में आवास मिल जाएगा। इससे कर्मियों को सहूलियत मिलने के साथ मरीजों को भी उपचार में सहायता मिलेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ जय शंकर प्रसाद ने कहा कि जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक ओर कर्मियों के लिए आवास नहीं होने से परेशानी होती है। आवास के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed