फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after six days there is no sowing at the purchasing centers

छह दिन बाद भी क्रय केंद्रों पर बोहनी नहीं

Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Even after six days there is no sowing at the purchasing centers
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाक के कई सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर एक सप्ताह बाद भी बोहनी भी नहीं हुई। कई केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू न होने पर इस योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसान इंतजार करते करते थक जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि अभी तो कम ही किसानों ने फसल की मड़ाई किया है। कुछ दिन बाद अधिकांश किसानों की फसलों की मड़ाई हो जाएगी तो क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ जाएगी। वर्तमान में साधन सहकारी समिति पहसा, मोहिउद्दीनपुर, अरदौना और छिछोर स्थित क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह बाद तक गेहूं की खरीद शुरु ही नहीं हुई। गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे का अभाव होने से किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए क्षेत्र में तीन सहकारी समिति केंद्रों की स्थापना की गई है। क्रय केंद्रों पर बोरा न होने का रोना रोया जा रहा है। इस वर्ष गेहूं की फसल का रिकार्ड उत्पादन हुआ है। किसानों की मानें तो प्रशासन की ओर से एक अप्रैल से गेहूं खरीद का बोर्ड तो लगा दिया गया लेकिन लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बोरों के अभाव में खरीद नहीं हो पा रही है। किसान सुशील, अशोक, जय प्रकाश सिंह, विजय बहादुर, भगवान सिंह, मंगला यादव आदि का कहना है कि सरकारी फरमान के बावजूद छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक गेहूं की खरीद नहीं हुई है। एआर विवेक कौशल ने बताया कि जल्द बोरे क्रय केंद्रों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके साथ ही खरीद शुरू की जाएगी। हलधरपुर : गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे का अभाव होने से किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। जबकि कागज में हर दिन खरीद हो रही है। क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं डंप पड़ा है। क्षेत्र के सुशील, अशोक, जय प्रकाश सिंह, विजय बहादुर, भगवान सिंह, मंगला यादव ने बताया कि क्रय केंद्रों पर बोरा न होने से गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है। एआर विवेक कौशल का कहना है कि शीघ्र ही बोरा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed