फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after 20 years the road to the hospital has not been built

Mau News: 20 साल बाद भी अस्पताल जाने के लिए नहीं बना रास्ता

Sun, 09 Feb 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Even after 20 years the road to the hospital has not been built
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र दुबारी जाने के लिए 20 साल बाद भी रास्ता नहीं बना है। मरीज और स्वास्थ्यकर्मी दो दशक से गड्ढों भरे रास्ते से आवागमन के लिए मजबूर हैं। क्षेत्रीय लोगों ने रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। वर्ष 2004 में 69 लाख रुपये की लागत से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ। लेकिन आज तक अस्पताल जाने के लिए मार्ग चिह्नित नहीं हो सका। आवागमन करने के लिए संकरा चकरोड है, जो बारिश में पानी से कीचड़ बन जाता है। गर्भवती महिला को लेकर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, इसके चलते जिला मुख्यालय या सीएचसी लेकर उन्हें जाना पड़ता है। इस संबंध में वीरेंद्र मोहन सिंह, सुशील पांडेय, सुनील मौर्य, देवेंद्र यादव, रमेश गुप्ता, मुनीब गौड़ बताया कि दुबारी जनपद की सबसे बड़ी और मॉडल ग्राम पंचायत है। लेकिन यहां अस्पताल तक जाने के लिए रास्ता नहीं है। इलाज के लिए जाते समय मरीज गड्ढों में फिसलकर घायल हो जाते हैं। इंटरलॉकिंग या आरसीसी की सड़क बन जाती, तो आने-जाने में सहूलियत होती। वहीं इस संबंध में फतेहपुर मंडाव सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है, इस समस्या के संबंध में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed