फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Evaluation work of UP board answerbooks at six assessment centers to begin from five

पांच से शुरू होगा छह मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य

Sat, 02 May 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Evaluation work of UP board answerbooks at six assessment centers to begin from five
मऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर ठप चल रहा यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य छह मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पांच मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा। मूल्यांकल कार्य से पूर्व नगरपालिका, नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मूल्यांकन केंद्रों को सेनेटाइज कराया जाएगा। परीक्षक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्लब्स तथा मास्क लगाकर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करेंगे। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी। बोर्ड द्वारा निर्गत नियुक्ति पत्र के साथ विद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र ही पास के रूप में मान्य होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस आशय का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड से 520834 उत्तरपुस्तिकाओं के सापेक्ष 50035 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा सका है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन के फरमान पर 19 मार्च से यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट मूल्यांकन कार्य बंद कर दिया गया। बोर्ड के निर्देश के तहत मूल्यांकन केंद्रों पर भीड़ न हो, ऐसे में विषयवार मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पांच मई से शुरू होगा। परीक्षक सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मास्क लगाकर मूल्यांकन कार्य करेंगे। बोर्ड द्वारा निर्गत नियुक्ति पत्र के साथ विद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र ही पास के रुप में मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed