फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Essential goods shops will open in three days of detention

तीन दिन के बंदी में खुलेगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

Fri, 30 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Essential goods shops will open in three days of detention
मऊ। कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए शासन से जारी तीन दिवसीय बंदी के लिए जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि बंदी के दौरान आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन यदि कोई बंदी का लाभ उठाकर ऊंचे मूल्य पर सामनों की बिक्री किया, तो उसके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तु की दुकानों में दवा, दूध के साथ सब्जी की दुकानें खुलेगी। इसके अलावा शेष सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा पेट्रोल पंबप भी खुलेंगे। जबकि मेडिकल सेवा के साथ साथ बिजली और नगर पालिका के कर्मचारियों को आने जाने की छूट रहेंगी। शेष सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी। जेएन सचान ने बताया कि इस दौरान जो लोग इस बंदी के नियमों का अनुपालन करते नहीं मिलेंगे। उनके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट और फास्ट फूड की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंसों की जहां सर्विसिंग होती है, उस गैैरेज के कर्मचारियों के आने जाने के लिए छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed