फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Entrepreneurs, business organizations should provide full cooperation in the survey

Mau News: सर्वेक्षण में पूर्ण सहयोग प्रदान करें उद्यमी, व्यापारिक संगठन

Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs, business organizations should provide full cooperation in the survey
मऊ। उघोगों और उत्पादन का लेखा-जोखा प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उद्यमियों से सर्वेक्षण में सहयोग की अपील की गई। उद्यमियों के लिए आयोजित कार्यशाला में सर्वेक्षण के लिए जानकारी देते हुए उत्पादन बढ़ाने पर जो दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नगर की अध्यक्षता में सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के लिए कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसमें सीडीओ ने कहा कि सूबे की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए सर्वेक्षण जरूरी है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 10 खरब डालर तक पहंुचाना है। इसके लिए उद्यमियों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कहा कि अर्थ एवं सांख्य विभाग एवं क्षेत्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार द्वारा यह सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। सभी उद्यमी एवं व्यापारिक संगठन सर्वेक्षण में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। निर्धारित समयावधि में डाटा उपलब्ध कराएं। समस्त उद्यमी एवं व्यापारी संगठन इसका प्रचार-प्रसार कर सभी उद्यमों का रजिस्ट्रेशन कराएं। जिससे कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी बढ़ सके।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं सांख्य अधिकारी डॉ. ददन कुमार ने समस्त उद्योग बंधु संगठनों से डाटा उपलब्ध कराने में सहयोग देने की अपील की। वर्तमान सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने पर जोर दिया। इसके लिए सभी उद्यमी उत्पादन को बढ़ाएं, जिससे हम उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। उन्होंने भारत सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वेक्षणों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी सहित संबंधी अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed