{"_id":"676dab91240bb7608207fe24","slug":"energy-minister-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-interlocking-and-road-development-works-mau-news-c-295-1-svns1028-122160-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ऊर्जा मंत्री ने इंटरलॉकिंग, सड़क के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ऊर्जा मंत्री ने इंटरलॉकिंग, सड़क के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय क्षेत्र के धरौली स्थित यूपी नेडा के प्रांगण मेंं नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत को विकास कार्यों की सौगात दी। सवा पांच करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग और सड़क जैसे विकास कार्यों लोकार्पण और शिलान्यास किया।
घोसी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में लगभग चार करोड़ रुपये के विकास कार्य का लोकार्पण और शिलान्यास के कुल सवा एक करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास किया। इसमेेंं 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और आठ विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
चीनी मिल के पास स्थित कार्यालय यूपी नेड़ा प्रक्षिक्षण केंद्र का एक करोड़ चार लाख की लागत से जीर्णोद्धार कार्य को छह माह के अंदर पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं मंत्री एके शर्मा ने चीनी मिल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी मिल में बन रहे चीनी की प्रक्रिया की पूरी जानकारी लिया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व उपसभापति रामाश्रय राय ने जर्जर हो चुके चीनी मिल के कल कारखानों और व्यवस्था के बारे में बताया। मंत्री ने गन्ना विकास मंत्री से बात कर चीनी मिल की व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
गन्ना तौल करा रहे किसानों जानकारी लिया। प्रधान प्रबंधक शैलेश आस्थाना ने चीनी मिल के यांत्रिक व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
नेड़ा में चल रहे सूर्य मित्र प्रक्षिक्षण के प्रतिभागियों ने मंत्री एके शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर सभापति रजनीश राय, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, रविन्द्र उपाध्याय, करुणेश राय, अभिषेक आदि शामिल रहे।