फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment started again after unlocking, wide roads started appearing narrow

अनलाक के बाद पुन: शुरु हुआ अतिक्रमण, चौड़ी सड़कें दिखने लगी संकरी

Mon, 14 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Encroachment started again after unlocking, wide roads started appearing narrow
मऊ। दो सप्ताह पूर्व तक नगर के हर मार्ग जो अपने वास्तिवक आकार में दिख रहे थे, आज 60 फीट चौड़े सड़क मार्ग भी सिमट कर 30 फीट तक रह गए है। दरअसल संक्रमण की दूसरी लहर के रोकथाम को लेकर घोषित लॉकडाउन के एक जून से अनलाक होते ही नगर के मुख्य मार्ग, बाजार एक बार फिर अतिक्रमण की जद में आ गए है।
विज्ञापन

सड़क किनारे पटरियों पर जहां दुकानदारों का कब्जा है तो वहीं सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहनों सुबह दस बजे से शाम तक खड़े रहते है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को 500 मीटर की दूरी तय करने में भी 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। दूसरी तरफ इस समस्या के जिम्मेदार नगर पालिका के अधिकारी जहां मौन साधे है तो पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क न पहने पर चालान तो किया जा रहा है लेकिन इस समस्या को लेकर चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

कोरेेना संक्रमण की दूसरी लहर के बंद बाजार एक जून से खुल चुके है।ऐसे में एक बार फिर से नगर के बालनिकेतन तिराहा से आजमगढ मोड़ तक आवाजाही करना वाहन चालकों के लिए चुनौती बनने लगी है। दरअसल सड़क किनारे पैदल चलने वाले राहगिरों के बने पटरियों पर अस्थाई अतिक्रमण वहीं सड़क के दोनों ओर दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की आड़े तिरछे पार्किग से दिन भर जाम की समस्या बनती रहती है।चौकाने वाली बात है कि यह समस्या नगर पालिका करोड़ों की लागत से बालनिकेतन से आजमगढ़ मोड़ तक डिवाइडर बनाए जाने के बाद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं स्थिति नगर के मिर्जाहादीपुरा, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा पर भी है। नगर के मुख्य मार्गो पर अस्थाई अतिक्रमण की समस्या को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। करीब दो माह खुले बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने से यह समस्या ओर विकट होती दिख रही है। अतिक्रमण को हटाने के जिम्मेदार नगर पालिका को यह समस्या जहां दिख नहीं रही हैं, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड-19 का उल्लघंन करने पर कार्रवाई तो कर रही है, लेकिन अतिक्रमण को हटवाने को लेकर मूकदर्शक बनी हुई है।
सड़क किनारे बने पटरियों पर अस्थाई अतिक्रमण की जानकारी प्रशासन को भी है। बीते वर्ष 24 नवंबर को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया गया था। इस दौरान चार दुकानदारों पर नगर पालिका द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना भी वसूल करने की कार्रवाई भी की गई थी। साथ ही दुबारा अतिक्रमण पाने पर कार्रवाई करने को चेताया था। बावजूद कुछ दिनों बाद फिर स्थिति पुराने जैसी हो गई।

इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सजान ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर अभियान नगर पालिका के साथ मिलकर चलाया जाता है। जल्द ही एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed