फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachment on government land

अतिक्रमण पर सख्त हुए डीएम,जांचकर कार्रवाई का दिया निर्देश

Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on government land
मऊ। जिला मुख्यालय पर पुस्तकालय के पास सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की जानकारी होने पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी काफी सख्त नजर आए। इस दौरान डीएम सोमवार की सुबह खुद एसडीएम सदर अतुल वत्स के संग मौके पर पहुँचे। डीएम ने सरकारी जमीन पर किये गए अतिक्रमण के बारे में जानकारी लिया। साथ ही सभी को चेतावनी दी।डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के आदेश पर सरकारी जमीन पर बिछाए गए खड़ंजे को उखाड़ा गया। डीएम की इस कार्रवाई से सहादतपुरा स्थित राजकीय पुस्तकालय पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि जांच के बाद डीएम ने एक चिकित्सक सहित आस पास रहने वाले सभी लोगों को चेतावनी दी।इसके साथ ही डीएम ने एसडीएम सदर को आदेश दिया कि वह पूरे मामले की जांच कर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करें। डीएम के पीआरओ मनीष सिंह ने बताया कि मौके की पैमाइश कराई जा रही है, इस दौरान जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई कर उसका नाम भू माफिया की सूची में दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed