{"_id":"6a72293991611b95d70386df","slug":"enchanting-tableaux-at-the-shiva-temple-complex-were-the-center-of-attraction-mau-news-c-295-1-svns1028-149768-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आकर्षण का केंद्र रहीं शिव मंदिर परिसर में मनमोहक झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आकर्षण का केंद्र रहीं शिव मंदिर परिसर में मनमोहक झांकियां
सावन में मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला सैदपुर प्राचीन शिव मंदिर में सजी भगवान शंकर की झांकी।संवा
Link Copied
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित सैदपुर प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार की शाम सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आकर्षक और मनमोहक झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक औऱ बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया गया। झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, नंदी महाराज तथा कैलाश पर्वत की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।