फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employment fair to be held tomorrow, candidates must register on Sangam portal

Mau News: कल लगेगा रोजगार मेला, अभ्यर्थियों को संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी

Wed, 29 Oct 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Employment fair to be held tomorrow, candidates must register on Sangam portal
मऊ। नगर के जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 30 अक्तूबर को एक दिन का रोजगार मेला लगेगा। मेले में हिस्सा लेने वालों को करने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangami.up.gov.in) पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस सेलेक्शन रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से होगा। जिला सेवा योजन अधिकारी केेके पांडेय ने बताया कि सिविल भर्ती के लिए शटरिंग कारपेंटर, सरिया फिटर, राज मिस्त्री, टाईल्स मार्बल सुपरवाइजर और मैकेनिकल टीम में भर्ती के लिए आईटीआई, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, पाईप फिटर, स्ट्रक्चर फिटर, रिंगर, गैस कटर, फिटर, ग्राइंडर के पद पर चयन होगा।
विज्ञापन

शुरुआती वेतन 14,200 से 18,500 रुपये तक मिलेगी। इन सभी पदों पर गुजरात की कंपनी बहाली करेगी, अभ्यर्थियों को गुजरात जाकर काम करना होगा। जबकि आजमगढ़ की खलीलाबाद और गोरखपुर में संचालित गतिमान एग्रोफारेस्ट्री कंपनी सेल रिप्रेजेंटेटिव, बिजनेस एक्जक्यूटिव, ग्रुप लीडर के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 10,500 रुपये वेतन देगी। इसके लिए हाईस्कूल और इंडरमीडिएट की योग्यता होगी। एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस मऊ में बीमा सलाहकार के लिए 15,000 से 35,000 रुपये वेतन है। इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक मांगी गई है। साक्षात्कार के माध्यम से इन सभी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed