फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employees on strike, supply disrupted somewhere throughout the day

Mau News: हड़ताल पर कर्मचारी, दिनभर कहीं फाल्ट कहीं बाधित रही आपूर्ति

Fri, 17 Mar 2023 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Employees on strike, supply disrupted somewhere throughout the day
बिजली विभाग केेे अभियंताओं और कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। विद्युत उपकेंद्रों में तथा लाइन में फाल्ट होने की स्थिति में मरम्मत नहीं हो सकी। प्रशासनिक अधिकारी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने का दावा कर रहे हैं।जिले में 50 विद्युत उपकेंद्र हैं। बिजली विभाग के अभियंताओं तथा बिजलीकर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। फाल्ट होने की स्थिति में समय से मरम्मत नहीं हो पा रही। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर विद्युत तार टूट गया। इसके चलते रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे आपूर्ति बहाल तो की गई लेकिन लो वोल्टेज की समस्या रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुसुम्हा: दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खामी आने से बृहस्पतिवार को आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अमिला: मादी सिपाह सब स्टेशन से संबद्ध इलाकों में 30 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार, सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने मादी सिपाह सब स्टेशन पहुंच कर जायजा लिया। ठप विद्युत आपूर्ति को बहाल कराया।
विज्ञापन

उधर हड़ताली विद्युतकर्मियों तथा अभियंताओं ने शासन के सख्त रुख को देखते हुए हाइडिल कालोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समझौते के प्रमुख बिंदुओं के क्रियान्वयन की दिशा में कुछ भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से आंदोलन करने वाले बिजलीकर्मियों तथा अभियंताओं के खिलाफ उत्पीड़न होने की स्थिति में आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सूर्यदेव पांडेय,प्रदीप सिंह, देवेंद्र उपाध्याय, प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
जिला प्रशासन ने संभाली आपूर्ति व्यवस्था
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों, अभियंताओं के 72 घंटे की हड़ताल पर जाने के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मूड में नजर आया। प्रशासनिक अधिकारी तथा नामित जिलास्तरीय अधिकारी विद्युत उपकेंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।

नोडल अधिकारी आउटसोर्सिंग कंपनी 750 कर्मचारियों के साथ ही पालीटेक्निक तथा आईटीआई के प्रशिक्षुुओं को दिशा निर्देश देते रहे।इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह का का कहना था कि सूचना मिलने पर तुरंत विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed