फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employee found positive, office closed for two days

कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर दो दिन के लिए बंद हुई कचहरी

Thu, 22 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Employee found positive, office closed for two days
मऊ। बृहस्पतिवार को दीवानी कचहरी में कार्यरत एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के चलते उच्च न्यायालय इलाहाबाद की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश के अनुपालन में जिला जज शंकरलाल ने शुक्रवार 23 अप्रैल और शनिवार 24 अप्रैल को दीवानी कचहरी में अवकाश घोषित किया है। कचहरी सोमवार 26 अप्रैल को खुलेगी।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने दी। उन्होंने बताया कि 23 और 24 अप्रैल को दीवानी न्यायालय बंद रहेगा। इस दौरान न्यायालय परिसर में संक्रमण का प्रभाव समाप्त करने और सैनिटाइजेशन कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के बंद रहने के दौरान रिमांड संबंधी कार्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या उनके लिंक ऑफिसर नामित न्यायिक अधिकारीगण द्वारा संपन्न किया जाएगा। बताया कि जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिया गया है कि उक्त दिवस में न्यायालय भवन परिसर एवं जजेज आवास की साफ-सफाई एवं विसंक्रमित कराए जाने के लिए निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह 23 और 24 अप्रैल के नियत वादों में अपने स्तर से सामान्य तिथि नियत कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed