{"_id":"69f8eba6ea4a2656de067314","slug":"emphasis-on-teamwork-for-the-success-of-swachhta-survey-mau-news-c-295-1-svns1028-144959-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: स्वच्छता सर्वेक्षण की सफलता के लिए टीमवर्क पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: स्वच्छता सर्वेक्षण की सफलता के लिए टीमवर्क पर दिया जोर
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी और सफाई नायक।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने सोमवार को पालिका सभागार में नगर के सभी 45 वार्डों के सफाई नायकों, सफाई और खाद्य निरीक्षकों, तथा डीपीएम के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।
अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगर की स्वच्छता स्थिति का निरंतर जायजा लें, आवाम से फीडबैक प्राप्त करें, उन्हें सफाई के प्रति जागरूक करें और कार्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए प्रयास तेज करें।
सभी 45 वार्डों के सफाई नायकों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी और सफाईकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को समय पर निभाएँ और संबंधित अधिकारियों को स्थिति की जानकारी देते रहें। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि स्वच्छता से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए प्रचार-प्रसार किया जाए और नागरिकों के समक्ष स्वच्छता की अहमियत उजागर की जाए। नगर को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाने के लिए वार्डवार सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण और निस्तारण प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी ने सर्वेक्षण की सफलता के लिए टीमवर्क पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सफाईकर्मियों से कहा कि एक बार कूड़ा उठ जाने के बाद अगले दिन तक घरों से पुनः कूड़ा बाहर न निकले। इसके लिए सफाई नायकों को अपने वार्डों के सभासदों से सलाह और सहयोग प्राप्त करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, डीपीएम मनीष सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।