फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity workers discussed about the movement

विद्युत कर्मचारियों ने आंदोलन के संबंध में की चर्चा

Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers discussed about the movement
मऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक का आयोजन शनिवार को सहादतपुरा स्थित हाईडिल कालोनी के प्रांगण में शिव मंदिर पर समिति के संयोजक सूर्यदेव पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान केंद्र सरकार की बिजली क्षेत्र के निजीकरण की नितियों के विरोध सहित बिजली कर्मियों की सात सूत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए 10 अगस्त को प्रस्तावित देश व्यापी कार्य बहिष्कार की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के जनपद संयोजक सूर्यदेव पांडेय ने कहा की इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 तथा विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण के लिए जारी किये गए स्टैंडर्ड बिडिंग डाक्यूमेंट वापस लिए जाए। उत्तर प्रदेश में सभी बिजली कंपनियों एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का गठन किया जाए। सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये। नियमित पदों पर नियमित भर्ती की जाए। इन्हीं मांगों को लेकर संघर्ष समिति 10 अगस्त को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेगी। बैठक में मुख्य रूप से मिथिलेश यादव, रवींद्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र उपाध्याय, विकास दूबे, बीरबहादुर यादव, जमुना प्रसाद,जयप्रकाश यादव, प्रेमनारायण लाल, संजय बाबू,शिवनाथ, सूर्यनाथ, संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed