{"_id":"6355835359fb6461f008225f","slug":"electricity-will-not-be-cut-electricity-will-remain-for-24-hours-mau-news-vns680394190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं कटेगी बिजली, 24 घंटे रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं कटेगी बिजली, 24 घंटे रहेगी बिजली
विज्ञापन
मऊ।जिले में दीपावली के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी है। बीते शनिवार की शाम से ही 24 अक्तूबर तक जिले के सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त कर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। बिजली विभाग ने जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी बनाया है। आपूर्ति संबंधित कोई समस्या होने पर यहां संपर्क किया जायेगा। घनी आबादी में ट्रांसफार्मरों जलने की दशा में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्राली ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की गई है।
दीपावली के अवसर पर बिजली लोड बढ़ जाता है, ऐसे में ओवरलोड के कारण फाल्ट होने की समस्या बनी रहती है। जब तक विद्युत निगम के कर्मियों को जानकारी होती है, तब तक काफी समय व्यतीत हो जाता है। इसी को लेकर जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया है। यहां 05472228466 पर कॉल कर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता पांडेय ने बताया कंट्रोल रूम में बिजली आपूर्ति के अलावा बिजली बिल, मीटर की समस्या सहित उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम पर ऐसे तो अपनी शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी तय की जाएगी। लेकनि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। बताया कि कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायत को रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं दीपावली पर बिजली आपूर्ति को लेकर 22 से 24 अक्तूबर तक बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से रहेगी। जिले के सभी 49 बिजली उपकेंद्रों पर अवर अभियंता को सचेत रखने के साथ ही घनी आबादी में ओवरलोड से ट्रांसफार्मरों के फुंकने की समस्या से निपटने के लिए 14 ट्राली ट्रांसफार्मर रिर्जव रखे गये हैं।