पिपरीडीह/चिरैयाकोट। बिजली विभाग की टीम ने सोमवार को दो स्थानों पर चेकिंग अभियान चला कर छह बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 38 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। पिपरीडीह : परदहा ब्लाक के रैकवारेडीह ग्राम पंचायत में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। उपखंड अधिकारी आरके राव, अवर अभियंता देवेंद्र कुमार उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी के साथ टीम ने अभियान के तहत बकाया जमा न करने वाले 13 बकायेदारों का कनेक्शन काटने के साथ बिजली चोरी करते मिले पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। चिरैयाकोट : विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट के अवर अभियंता अर्जुन सिंह कुशवाहा के निर्देश पर सोमवार को क्षेत्र के भेड़ियाधर गांव में बकाया बिजली बिल, लोड परिवर्तन, बिल संशोधन का अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटने के साथ ही बकाये के25000 रुपये वसूले। 200 घरों की चेकिंग के दौरान 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बढ़ाया गया। एक व्यक्ति के विरुद्ध चोरी से बिजली का उपयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस दौरान प्रिंस शर्मा, सोनू, मूकादम, मुमताज, रामसिंह, गोपाल, लालजी, अभिसेख, हरेंद्र, स्वामीनाथ आदि लोग रहे।