फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity theft case against five people

पंाच लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा

Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity theft case against five people
चिरैयाकोट के रायपुर बाजार में बिजली चेकिंग के दौरान अवैध कटिया कनेक्शन को उतारने के बाद मौजूद वि? - फोटो : MAU
मऊ। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधिकारियों ने अहिलादपुरा एवं युसुफाबाद क्षेत्र में मॉर्निंग रेड की। इस दौरान 125 घरों की जांच की गई। जिसमें 20 उपभोक्ता मीटर के अलावा अतिरिक्त केवबल लगाकर बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए। आठ उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक का उपयोग करते मिले। अधिकारियों ने विद्युतभार में वृद्धि कराई। जबकि पांच उपभोक्ता विद्युत चोरी में पकड़े गए। उनपर एफआईआर दर्ज कराई गई। मौके पर तीन लाख रुपयों की राजस्व वसूली की गई। उपखंड अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भी बिजली चोरी में पांच पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होने लोगों से अपील की कि वह अवैध बिजली का उपयोग बंद कर वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, साथ ही विद्युत बकाया बिलों को तत्काल जमा करा दें।उ न्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि जिनके परिसर पर अभी तक मीटर नहीं लगा है, वे नजदीकी उपकेंद्र पर सूचना देकर विभाग द्वारा निशुल्क लगाये जाने वाला मीटर लगवा लें। चेकिंग अभियान में अधीक्षण अभियंता एसके सरोज, अधिशासी अभियंता गुलाब, उपखंड अधिकारी सुशील कुमार, सहायक अभियंता मनोज कुमार, अवर अभियंता राजकुमार, जमुना प्रसाद, धीरेंद्र यादव,रविंद्र यादव, प्रवर्तन दल के अवर अभियंता प्रदीप सिंह एवं उनकी टीम बिलिंग सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश तिवारी एवं विनय तिवारी, लाइनमैन और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed