फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity supply to 50 houses is disrupted for 48 hours

Mau News: 48 घंटे से बाधित है 50 घरों की बिजली आपूर्ति

Fri, 13 Oct 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 50 houses is disrupted for 48 hours
फतेहपुर मंडाव के दुबारी बाजार में बीते 48 घंटे से 50 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। ठेकेदारों द्वारा जर्जर तार बदले जा रहे हैं। नया केबल लगाने के बाद भी 50 घरों का कनेक्शन जोड़ा नहीं गया है।सैकड़ो लोग रात के समय अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बनवारी राजभर, नसीब अहमद, मैनुदीन अहमद, नुर आलम, दिलखुश हाशमी, शाहिद अली, दिल मुहम्मद, अब्दुल मन्नान, अबरार अहमद, अलाऊद्दीन, शर्फुद्दीन ने बताया कि जर्जर तार बदलने के दौरान सभी का केबल काट दिया गया है।नया केबल लगाने के बाद भी कनेक्शन जोड़ा नहीं गया है।शिकायत पर विभागीय अधिकारी विद्युत पोल नहीं होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को चंदा लगाकर एंगल तैयार किया।लेकिन वह भी सफल नहीं हो पा रहा है।बताया कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा दुकानदारों और व्यवसायियों को भुगतना पड़ रहा है।रात के समय अंधेरा होने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है। अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वहां विद्युत पोल लगाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। कार्य के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed