{"_id":"610597638ebc3ebaaa09dc98","slug":"electricity-supply-is-being-done-in-villages-with-the-help-of-bamboo-ball-mau-news-vns603572166","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने का सपना होगा साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने का सपना होगा साकार
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव के जलपा देवी मंदिर के समीप बन रहे राजकीय महाविद्यालय में वर्तमान शिक्षा सत्र में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। अब तहसील क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। शीघ्र ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। दो अगस्त को शासन के विशेष सचिव उच्च शिक्षा महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल है।
मधुबन तहसील क्षेत्र के 354 गांवों की तीन लाख की आबादी है। मधुबन तहसील क्रांतिकारियों की धरती कही जाती है। क्रांतिकारियों के सपने को साकार करने के लिए शासन की तरफ से मधुबन कस्बे से पांच किमी दूर बसे हृदयपट्टी गांव के जलपा देवी मंदिर के समीप एक हेक्टेयर जमीन में राजकीय महाविद्यालय बनाने की कवायद अक्तूबर 2019 में शुरू हुई। राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम आजमगढ़ सौंपी गई। कार्यदायी संस्था को 2022 में कार्य को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण काम धीमी गति होने से तहसील क्षेत्र के छात्र छात्राओं में उदासी है। तहसील क्षेत्र के हृदयपट्टी गांव में राजकीय महाविद्यालय बनने के लिए करीब 7 करोड़ 47 लाख बजट स्वीकृत किया गया। राजकीय महाविद्यालय के बाहरी ढांचे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा सफाई का कार्य चल रहा है।
राजकीय महाविद्यालय के लिए जो निर्माण का समय था वह पूरा हो चुका है लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कई आवश्यक कार्य अभी अधूरे हैं। कॉलेज में अभी विद्युत वायरिंग, पानी, सुंदरीकरण फर्नीचर आदि की व्यवस्था नहीं है। जिससे छात्र छात्राओं में निराशा दिख रही है। अब तक पांच करोड़ रुपया जारी किया जा चुका है। अब महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस बाबत क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश वर्मा का कहना है कि राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। दो अगस्त 2021 को शासन के विशेष सचिव उच्च शिक्षा महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।