फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity pole in the middle of the house, not removed even after complaint

Mau News: घर के बीच में बिजली का खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं हटा

Fri, 22 May 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole in the middle of the house, not removed even after complaint
शाहपुर गांव के (डाडा)पुरवे निवासी सविता पत्नी संजय राजभर के मकान में लगा बिजली का पोल।संवाद
जिले के कोपागंज ब्लॉक के शाहपुर गांव निवासी सविता का घर बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा। मकान में बिजली का खंभा लगा हुआ है, जिसे हटवाने के लिए पीड़िता निगम के बड़े अधिकारियों से लेकर ऊर्जा मंत्री तक गुहार लगा चुकी है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस खंभे को हटाने के नाम पर ढाई लाख रुपये तक मांगे जा रहे हैं। सविता पत्नी संजय राजभर ने बताया कि पहले बिजली निगम के जिम्मेदारों ने उनके संज्ञान में लाए बिना घर के बगल में बिजली का खंभा लगा दिया।
विज्ञापन

इसे हटवाने के लिए वह जिम्मेदारों से गुहार लगाते-लगाते निराश हो गईं। इसके बाद मजबूरी में परिवार ने बीते 13 मई को मकान के बीच में आ रहे बिजली के खंभे को मकान की दीवार में समायोजित कर लिया, जबकि उसका न्यूट्रल तार आंगन में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभागीय लापरवाही से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पीड़िता के अनुसार, उनके आंगन में पुराना बिजली का खंभा लगा हुआ था, जो लगभग 34 वर्ष पुराना था। एक माह पूर्व बिजली विभाग ने पुराने खंभे के स्थान पर नया खंभा लगा दिया और उससे ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति भी शुरू कर दी।

सविता ने बताया कि वह वर्ष 2022 से इस बिजली के पोल को हटवाने के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से उनसे ढाई लाख रुपये मांगे गए थे। इस बाबत एसई मागेंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर वह स्वयं मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed