फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity of 11 feeders remained stalled for 12 hours in power sub-station Rajnia.

Mau News: विद्युत उपकेंद्र रजनिया में 12 घंटे ठप रही 11 फीडरों की बिजली

Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 11 feeders remained stalled for 12 hours in power sub-station Rajnia.
मऊ। शहर के विद्युत उपकेंद्र रजनिया में सोमवार को नई मशीनें लगाए जाने के चलते 11 फीडर 12 घंटे बंद रहे। इससे कई मुहल्लों और कॉलोनियों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे जहां लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। वहीं बिजली गुल रहने से एक तरफ पावरलूम सहित अन्य कारोबार प्रभावित रहे, छोटे-मोटे कारखानों की मशीनें बंद रहीं। वहीं गर्मी उमस से लोग बेहाल रहे। वहीं विद्युत उपकेंद्र भीटी में आए फाल्ट से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

नगर के विद्युत उपकेंद्र रजनिया से 11 केवी खीरीबाग फीडर, 11 केवी पहाड़पुर फीडर, 11 केवी रघुनाथपुर फीडर, 11 केवी सलाहाबाद, पनियरा फीडर, धीराय एडिबल फीडर, जिला कारागार, बीज अनुसंधान केंद्र सहित विभिन्न फीडरों से शहरी और ग्रामीण इलाकों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। रजनिया विद्युत उपकेंद्र में मशीन लगाए जाने के चलते विद्युत उपकेंद्र के समस्त 11 फीडर पूर्वाह्न छह बजे से ही बंद कर दिए गए। गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। वहीं विद्युत उपकेंद्र भीटी में आए फाल्ट से घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रही। आए दिन फाल्ट आने और बिजली अप डाउन होने से लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बिजली ठप हो जाने से इंवर्टर भी जवाब दे गया। गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed