फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   electricity

एक सप्ताह से 300 घरों की बिजली गुल

Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
electricity
दुबारी। मधुबन तहसील के परसिया जयराम गिरी गांव में ट्रांसफार्मर फुुंकने से हफ्ते भर से बिजली गुल है। ऐसे में गांव के तीन सौ घरों में सप्ताहभर से अंधेरा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। परसिया जयराम गिरी गांव में 100 केवीए ट्रांसफार्मर से गांव में 300 से ज्यादा घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते एक सप्ताह पूर्व ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर के फुुंकने के चलते बिजली गुल है। नतीजतन पूरे गांव में अंधेरा है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। वहीं बूंद-बूंद पानी के लिए भी लोग भटक रहे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की, बावजूद अधिकारी लापरवाह बने हैं। हालांकि इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल भी की है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीण राजू, जयप्रकाश यादव, रामजन्म गोड, अंजेश गोड, अवधेश यादव, अरविंद गोड, मैनेजर, सिंहासन गुप्ता, जितेन्द्र, रामभवन यादव, सोनू पांडेय ने बताया कि शासन फुंके ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने का आदेश है। लेकिन यह दावा हवाई साबित हो रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हसील का घेराव किया जाएगा। इस बाबत एसडीओ मनोज कुमार शाह ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी ट्रांसफार्मर फुंका है तो 1912 पर उपभोक्ता इसकी शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed