{"_id":"5eea4e478ebc3e42b4102f98","slug":"electricity-crisis-deepening-in-dohraghat-town-mau-news-vns530719590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरीघाट कस्बा में गहराता जा रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरीघाट कस्बा में गहराता जा रहा बिजली संकट
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। कस्बा में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। तेज हवा बहने या बारिश होने पर फाल्ट हो जा रहा है। इसके चलते कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे नगरवासियों को अंधेरे में ही रहना पड़ रहा है। बावजूद अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। गत दिनों कस्बेवासियो को 40 घंटे बाद बिजली नसीब हुई थी।
मंगलवार को हल्की बारिश हुई नगरवासियों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। इस दौरान बिजली विभाग के जिम्मेदार पद पर कार्यरत अधिकारी के सरकारी नंबरों पर फोन नहीं उठाए जाने से लोग बिजली आने न आने की कशमकश में पूरी रात अंधेरे में ही गुजरने पर मजबूर रहे। बिजली समस्या को लेकर नगरवासी किससे अपनी व्यथा कहे जब अधिकारी फोन ही उठा रहे है।जिसको लेकर नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
लोगों का कहना था कि अगर समय रहते अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन को लेकर नही चेते तो स्थिति गंभीर होगी। इस संबध में विद्युत वितरण खंड तृतीय घोसी के अधिशासी अभियंता ऋषिकेश पाल सिंह का कहना है कि जेई व एसडीओ द्वारा फोन न उठाना गलत है। उन्होंने अपने स्तर से बात कर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दे दिया गया है।