फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elders are the heritage of our culture: Chandradhar Rai

बुजुर्ग हमारी संस्कृति की धरोहर हैं ः चंद्रधर राय

Fri, 01 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elders are the heritage of our culture: Chandradhar Rai
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों और शिक्षकों ने बड़े बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा की शपथ ली। साथ ही मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में 72 वृद्धजनों को अंगवस्त्रम देकर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

एआरपी नगर चंद्रधर राय के नेतृत्व में कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा ब्लॉक पर बाल संसद के माध्यम से बच्चों को शपथ दिलाई। कहा कि हम सभी बुजुर्गों के प्रति आदर सम्मान और सुरक्षा के लिए सम्मान देंगे। बुजुर्ग हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। संकुल प्रभारी जयप्रकाश पांडेय ने कंपोजिट स्कूल रामपुर चकिया में सैकड़ों बच्चों और शिक्षकों को बड़ों के प्रति सम्मान की भावना रखने की शपथ ली। प्राथमिक विद्यालय भदेसरा में प्रधानाध्यापक प्रवीण त्रिपाठी, कंपोजिट स्कूल भटकुआंपट्टी पट्टी में शिक्षिका विभा राय ने बच्चों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर सोनम श्रीवास्तव, निर्मला देवी, शोभावती, राधा, संगीता, अनिता राय, सुमन राय, प्रेमशीला सहित सैकड़ों बच्चों और शिक्षकों ने बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन

वलीदपुर संवाददाता के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में शुक्रवार को 72 वृद्धजनों को अंगवस्त्र देकर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने सम्मानित किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने कहा कि इस तरह का पुनीत कार्य सभी को करना चाहिए। जो बुजुर्ग अपना घर छोड़कर इस वृद्ध आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनका हम सभी लोगों को बराबर मदद करना चाहिए। जिससे इन लोगों को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ या अन्य समस्याओं का एहसास न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वृद्धा आश्रम के प्रबंधक लक्षिराम प्रसाद को इस पुनीत कार्य के लिए शाबाशी देते हुए कहा कि इन्हीं बुजुर्गों के भरोसे आज हम समाज में जो कुछ देख रहे हैं हमारे बुजुर्गों की ही देन है। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी का सेट तथा अंगवस्त्र, इसी तरह बुजुर्ग पुरुषों को अंगवस्त्र के रूप में पैंट सैट पैजामा कुर्ता साल आदि वितरित कर अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर इन वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल, प्रबंधक लच्छू रामप्रसाद, वार्डन धर्मदेव कीर्तिमान, पंकज आदि शामिल रहे।

बुजुर्ग घर के वटवृक्ष की तरह होते हैं: डॉ. संजय सिंह
मऊ। अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रोटरी क्लब और शारदा नारायन अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में बुजुर्ग लोगों की नि:शुल्क जांच, परामर्श व दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष व शारदा नारायन अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले अन्याय और उनके साथ दुर्व्यवहार पर अंकुश लगाने के साथ ही वृद्धों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के मकसद से प्रति वर्ष पहली अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाया जाता है। कहा कि बुजुर्ग हमारे घर के उस वटवृक्ष की तरह होते हैं, जिनकी सुखद छांव में पूरा परिवार सुरक्षित और आनंदित महसूस करता है। इस मौके पर डॉ. एकिका सिंह, डॉ. सुजीत सिंह,डा. राहुल कुमार, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. गौतम कुमार, मनीष ,हामिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed