फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elderly man died in accident after collision between bike and bicycle in mau

Mau News: बेकाबू बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; युवक गंभीर रूप से घायल

Mon, 18 Mar 2024 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 18 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

मऊ जिले में दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव के पास एक बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Elderly man died in accident after collision between bike and bicycle in mau
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित विद्युत सब स्टेशन की पुलिया के पास रविवार की देर शाम एक बेकाबू बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें साइकिल सवार बुजुर्ग सहित बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान साइकिल सवार बुर्जुग की मौत हो गई। वहीं घायल युवक की हालत गंभीर होन पर डॉक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव निवासी श्रीपत राजभर (60) किसी काम से बड़ागांव गए हुए थे। काम खत्म होने के बाद  देर शाम वह अपने साइकिल से वापस घर आ रहे थे। अभी वह दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के पुलिया से अपने गांव जाने वाले रास्ते पर मुड़े थे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारी दी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में साइकिल सवार श्रीपत के साथ बाइक सवार कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर गांव के पुरामहरूफ मोहल्ला निवासी आरिफ (16) पुत्र एकलाख भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक पर अन्य दो युवक भी सवार थे जो घटना के बाद वहां से भाग गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया। जहां इलाज के दौरान श्रीपत की मौत हो गई, वहीं आरिफ की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय आरिफ अपने घर से जिला मुख्यालय किसी काम से आ रहा था। मृतक के दो पुत्र हैं जिसमें बड़ा लड़का सऊदी अरब और दुसरा बैंगलोर में नौकरी करता है। घटना के बाद मृ़तक के परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed