{"_id":"5ec94cbf8ebc3e909d5b8001","slug":"eight-thousand-migrant-laborers-arrived-in-mau-from-35-trains-so-far-dm-mau-news-vns526401615","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में अब तक कुल 35 ट्रेनों से आठ हजार प्रवासी मजदूर आएः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में अब तक कुल 35 ट्रेनों से आठ हजार प्रवासी मजदूर आएः डीएम
विज्ञापन
मऊ जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अब तक जिले में कुल 35 ट्रेन आ चुकी है। इनमें जिले के 8000 प्रवासी शामिल है। जबकि अन्य दूसरे जिले और प्रांतों के थे, जिन्हें बसों से भेजने का काम किया गया है। डीएम के अनुसार मऊ में आई ट्रेनों में 1000 के करीब प्रवासी झारखंड और बिहार प्रांत के शामिल है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 12 हजार के करीब अन्य संसाधनों से जिले में आए है। 20 हजार लोगों को होम क्वारंटीन तथा कीब 800 लोगों को बनाए गए क्वारंटीन सेटरों में रखा गया है। बोले अभी भी ट्रेनों के आने का सिलसिला जारी है। इसीक्रम में सीएमओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि परदहां ब्लॉक के अहिलाद गांव से 8 लोगों का सैंपल लिया गया है।
वहीं बड़रांव ब्लॉक के खोन्हाचवर गांव से 5 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा आठ यात्रा कर आने वालों की भी सेंपलिंग की गई। इस तरह से शनिवार को विभिन्न स्थानों से कुल 40 लोगों का सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 895 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है । जिसमें 616 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 13 पॉजीटिव हैं इनमें से एक ठीक होकर घर चले गए हैं जबकि 12 ऐक्टिव लोग हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से एक रिपोर्ट दिल्ली से प्राप्त हुई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से लाक डाउन का पालन करते हुए दो पहिया वाहनों पर अकेले चलने की सलाह दिया। कहा कि अगर दुपहिया वाहन पर महिला बैठी है तो उसे भी हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। अगर इसका उल्लंघन करते हुई कोई पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।