{"_id":"577bf8714f1c1b72027fad4f","slug":"eid-yesterday-enthusiasm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद कल, लोगों में उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद कल, लोगों में उत्साह
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
ईंद के लिए खरीदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल ईद है, लोगों में पर्व मनाने का उत्साह देखा गया। इससे सोमवार की रात बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ रही। यही खरीदारी मंगलवार को भी देखने को मिली।
इस दौरान रेडीमेड की दूकानों से लेकर किराना, सेंवई, टोपी और इत्र सहित विभिन्न दूकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ मौजूद रही। बारिश के बाद भी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को रोजेदारों का बारिश के कारण कुछ राहत जरुर मिली। रिमझिम बारिश ने ईद की खरीदारी में खलल डालने की कोशिश जरुर की।
लेकिन लोगों में ईद पर्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को इफ्तार बाद सड़कों पर ईद की खरीदारी के लिए काफी संख्या में महिला, पुरुष बच्चो नजर आ रहे हैं। बर्तन,रेडिमेड कपड़ो, सिलाई की दुकानों, पर्दे की दुकानों, सेवई की दुकान, इत्र की दुकान के साथ साथ राशन की दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ मौजूद रही। इसके साथ साथ जूता चप्पल से लेकर महिलाओं के सौदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी खरीदार नजर आए।
नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा, सदर चौक, रौजा, सदर बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, सिंधी कालोनी आदि बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक नजर आई। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। हर जगह पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रही। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा।