फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid-ul-Azha: Greetings and greetings to each other

ईद-उल-अजहा ः गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई

Wed, 21 Jul 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha: Greetings and greetings to each other
मऊ। कुर्बानी का प्रतीक पर्व ईद-उल-अजहा यानी बकरीद बुधवार को जिले भर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम बंधुओं ने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बकरीद की नमाज अदा की।
विज्ञापन

ईदगाहों तथा तथा मस्जिदों में शासन की गाइडलाइन के अनुरूप बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ही बकरों और अन्य जानवरों के कुर्बानी की रस्म निभाई गई। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। इसमें शामिल लोगों ने सेवइयों के अलावा तरह-तरह के पकवानों का जमकर आनंद लिया। शहर के मिर्जाहादीपुरा, भटकुंआ पट्टी, औरंगाबाद, काजी टोला, रौजा बाजार, शाही कटरा तथा संस्कृत पाठशाला जैसे इलाकों में पर्व की गहमागहमी कुछ ज्यादा ही नजर आई। बकरीद के अवसर पर पीएसी तथा पुलिस के जवानों ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था। संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा जनपद के कोपागंज, कोइरियापार, अदरी शाहपुर, कुर्थीजाफरपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, खैराबाद, वलीदपुर भीरा, घोसी, दोहरीघाट, नदवासराय, अमिला, मधुबन तथा फतेहपुर मंडाव में भी मजिस्ट्रेट नजर रख रहे थे। मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। ईद-उल-अजहा का त्योहार मुसलमानों के दोनों वर्गों (शिया- सुन्नी) ने बड़े उल्लास से मनाया।
विज्ञापन

इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के इंदारा, अदरी,शाहपुर,खालिसपुर, अलीनगर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रैकवारडीह, पिपरीडीह सहित विभिन्न इलाकों में ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग से नमाज अदा कर लोगों ने रस्म पूरी कर की।नमाज के बाद ही बकरों और अन्य जानवरों के कुर्बानी की रस्म निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार कसबा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद अकीदत के साथ मनाया गया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घरों में ही नमाज अदा किया। नमाज के बाद रस्म पूरी की। इसके बाद सेवइयों तथा पकवानों का जमकर आनंद लिया।

घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से परंपरागत तरीके से मनाया गया। घोसी नगर के बैसवाड़ा, मदापुर, तहसील, करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव, कस्बा बाजार सहित विभिन्न स्थानों के साथ सुल्तानपुर बाजार, नदवासराय, रघौली, धरौली, जामडीह, अहमदपुर असना, मानिकपुर असना आदि गांवों में भी ईद उल अजहा परंपरागत तरीके से मनाया गया।एसपी सुशील घुले नगर के करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed